Hindi Vikas Manch Hindi Olympiad - राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड - Scholastic World - Contests for Indian Students

TOP

Friday 3 June 2022

Hindi Vikas Manch Hindi Olympiad - राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड


हिंदी विकास मंच, नई दिल्ली, दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत शैक्षिक एवं सामाजिक गैर सरकारी न्यास है | विगत कुछ वर्षों से यह मंच हिंदी के शिक्षण-प्रशिक्षण, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी ओलंपियाड का आयोजन एवं हिंदी भाषा के बहु आयामी विकास की दिशा में कार्यरत है| इस अवधि में इन कार्यक्रमों को मिली अपार सफलता हमारा उत्साहवर्धन करने योग्य है|

हिंदी भाषा के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा सुझावित बिंदुओं पर आधारित 'राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड' स्कूली छात्रों को बहुविकल्पीय, मूल्यपरक और मानक हिंदी सीखने का माध्यम प्रदान करता है | राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड हिंदी भाषा और साहित्य में छात्रों की सहभागिता बढ़ाकर उनके हिंदी ज्ञान का विकास व समुचित मूल्यांकन करता है| हिंदी के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर भाषा में, सतत विकास के लिए प्रेरित करता है| राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड वर्तमान पीढ़ी के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षण उपरांत भावी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के तैयार करता है|

लक्ष्य

• हिंदी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों का विकास करना|

• राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड का आयोजन|

• हिंदी दिवस के अवसर पर 'काव्य एवं कहानी संग्रह' का प्रकाशन|

• विविध स्तर पर हिंदी प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करना |

उद्देश्य

• विश्व की लोकप्रिय भाषा हिंदी को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करना |

• राष्ट्र निर्माता शिक्षक एवं भाग्य विधाता छात्रों को हिंदी भाषा के उन्नयन की दिशा में जागरूक करना |

• अंग्रेजी, रुसी, जापानी और चीनी भाषा को हिंदी से जोड़ते हुए शब्दकोष का निर्माण और प्रकाशन |

राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2022' से संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदु:-

राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन आपके अपने विद्यालय में ही किया जायेगा |
'राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022-23' प्रतियोगिता का आयोजन 17 October & 21 November को होगा|
'राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022-23' में कक्षा - 1 से कक्षा - 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं|
'राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022-23 ' के लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है |

Last Date: 21 August 2022

पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2022-23 के लिए
श्रेणी
पुरस्कार ( राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा 3-12 )
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को
5,100/- रूपये की नकद राशि, ट्रॉफी एवं विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा |
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को
3,100/- रूपये की नकद राशि, ट्रॉफी एवं विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा |
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को
2,100/- रूपये की नकद राशि, ट्रॉफी एवं विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र से
सम्मानित किया जायेगा |
चतुर्थ से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को
प्रोत्साहन पुरस्कार एवं विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा |
11वीं से 25वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को
विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा |

No comments:

Post a Comment

Thank you for leaving your comment. Your comment will appear here after moderated by the administrator. Only comments having proper names of the person with a genuine content will be considered for publishing.

Contests for School Students


Click here for more

Latest Contests for College Students


Click here for more Latest Contests

Contests for College Students

Latest Contests for Students


Click here for more Latest Contests

TOP CONTESTS

Latest Contests for Students


Click here for more Latest Contests
"